होर्मुज में ईरान ने टैंकरों पर हमले तेज किए, अक्टूबर में अब तक 9 हमले
UK मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के मुताबिक अक्टूबर में अब तक होर्मुज में 9 हमले हो चुके हैं, जो पूरे सितंबर के आधे के बराबर है। यह तब हो रहा है जब यहां से तेल की आवाजाही युद्ध से पहले के करीब 80% तक लौट आई थी और Brent $100 से नीचे आ गया था। हमलों के बाद फारस की खाड़ी से चीन तक तेल ढुलाई का किराया रिकॉर्ड $1.3 मिलियन प्रतिदिन पहुंच गया। सप्लाई घटी तो कच्चे तेल के दाम फिर चढ़ सकते हैं।