IRFC: Q2 में 10% बढ़ा मुनाफा, ₹1,958 करोड़ पर पहुंचा; ₹1.15 डिविडेंड का ऐलान
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) का दूसरी तिमाही (Q2) में शुद्ध मुनाफा 10% बढ़कर ₹1,958 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,777 करोड़ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹7,924 करोड़ पर पहुंच गई, जबकि कुल खर्च भी ₹5,966 करोड़ दर्ज किया गया। IRFC बोर्ड ने ₹1.15 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर तय की गई है। इस दौरान कंपनी का एनआईएम (NIM) 1.50% रहा। सीएमडी मनोज कुमार दुबे के अनुसार रेलवे प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग से मार्जिन और कमाई में सुधार हो रहा है। मुनाफे में बढ़ोतरी और डिविडेंड का ऐलान निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।