ITC: 2.93% हिस्सेदारी का बड़ा ब्लॉक डील, शेयर 3% टूटकर ₹257 पर
ITC के शेयर गुरुवार को एक बड़े ब्लॉक डील के बाद 3% से ज्यादा गिरकर ₹257.20 के निचले स्तर तक आ गए। Bloomberg डेटा के मुताबिक, कंपनी की 2.93% इक्विटी यानी 36.67 करोड़ शेयरों का एक ही सौदे में लेन-देन हुआ। खरीदार और विक्रेता के नाम सामने नहीं आए, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक GQG Partners अपनी हिस्सेदारी घटाना चाहता था। यह शेयर में लगातार तीसरे दिन की गिरावट है और 2026 में शेयर अब तक 29% टूट चुका है।