Jane Street ने SAT में मांगा SEBI से ट्रेडिंग डेटा, ₹4,843 करोड़ का केस
अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म Jane Street ने SAT से कहा है कि SEBI को मार्केट मैनिपुलेशन के आरोपों से जुड़ा ट्रेडिंग डेटा देने का निर्देश दिया जाए। फर्म काउंटरपार्टी, टाइमिंग, मात्रा और प्राइस की जानकारी चाहती है। Jane Street, SEBI के जुलाई 2025 के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दे रही है, जिसमें उसे भारतीय बाजार से बैन कर ₹4,843 करोड़ लौटाने को कहा गया था। SEBI का आरोप है कि फर्म ने Bank Nifty में हेरफेर कर ऑप्शंस से मुनाफा कमाया।