Jio Financial: BoFA से दिसंबर तक मिलेंगे ₹18,268 करोड़, AUM 5 गुना बढ़ाने की तैयारी
Jio Financial Services की गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई Jio Credit को दिसंबर तक Bank of America (BoFA) से ₹18,268 करोड़ की पूंजी मिलेगी। RBI और CCI से मंजूरी मिलने के बाद BoFA कंपनी में करीब 50% से थोड़ी कम हिस्सेदारी खरीदेगी। JFS के MD और CEO हितेश सेठिया के मुताबिक, इस फंड से कंपनी का AUM मौजूदा ₹30,000 करोड़ से 5 गुना बढ़कर ₹1.5 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। इस पूंजी निवेश के बाद Jio Credit अपने बिजनेस प्लान और प्रॉडक्ट रोडमैप की समीक्षा करेगी। बोर्ड में BoFA को 2 सीटें दी जाएंगी।