Skip to main content
NIFTY 50 — SENSEX — BANK NIFTY — FINNIFTY — MIDCAP — RELIANCE — TCS — INFY — HDFCBANK — ICICIBANK — SBIN — GOLD — SILVER — USDINR —
Karnataka Bank: Q2 में कर्ज 25% बढ़कर ₹92,014 करोड़ पहुंचा, डिपॉजिट्स 12% बढ़े

Karnataka Bank: Q2 में कर्ज 25% बढ़कर ₹92,014 करोड़ पहुंचा, डिपॉजिट्स 12% बढ़े

कर्नाटक बैंक के कर्ज (ग्रॉस एडवांसेज) 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 24.94% बढ़कर ₹92,014.58 करोड़ पर पहुंच गए। बैंक के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा ₹73,644.15 करोड़ था, जबकि जून तिमाही के मुकाबले इसमें 6.24% की बढ़त दर्ज हुई। इस दौरान कुल डिपॉजिट्स 11.98% बढ़कर ₹1,15,138.05 करोड़ रहे। कासा (CASA) डिपॉजिट्स 14.88% की सालाना बढ़त के साथ ₹36,626.38 करोड़ पहुंचे और कासा रेशियो एक साल पहले के 31.01% से सुधरकर 31.81% रहा। हालांकि जून तिमाही के 32.42% से कासा रेशियो कुछ घटा है। ये आंकड़े प्रोविजनल हैं और ऑडिटर्स की लिमिटेड रिव्यू के अधीन हैं।

read more CNBC-TV18

CNBC-TV18
LATEST