LIC: Q2 मुनाफा 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़
सरकारी बीमा कंपनी LIC का Q2 FY27 मुनाफा पिछले साल के ₹10,053 करोड़ से 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़ रहा। नेट प्रीमियम इनकम ₹1,26,479 करोड़ से बढ़कर ₹1,47,018 करोड़ हो गई। रिन्यूअल प्रीमियम बढ़कर ₹68,375 करोड़ रहा, जबकि फर्स्ट-ईयर प्रीमियम घटकर ₹10,432 करोड़ रह गया।