Molbio Diagnostics: HDFC MF ने खरीदी 1.99% हिस्सेदारी, शेयर 15% तक उछला
Molbio Diagnostics के शेयर में गुरुवार को तेज उछाल आया और यह ₹1511.20 पर पहुंच गया (15.5% ऊपर)। दिन के दौरान शेयर ₹1564.30 के स्तर तक भी गया। BSE आंकड़ों के अनुसार, HDFC Mutual Fund ने बल्क डील के जरिए ₹1,315 प्रति शेयर के भाव पर ₹302.45 करोड़ में 1.99% यानी 23 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं, मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी से जुड़े फंड ने 2.02% हिस्सेदारी ₹306.26 करोड़ में बेची। 17 अगस्त को ₹807 के आईपीओ भाव के मुकाबले ₹980 पर लिस्ट हुआ यह शेयर लगातार मजबूती दिखा रहा है।