Muhurat Trading 2026: 8 नवंबर को दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक होगा विशेष सेशन
BSE और NSE ने दिवाली के अवसर पर होने वाले स्पेशल 'मुहूर्त ट्रेडिंग 2026' की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। इस बार लक्ष्मी पूजन के मौके पर 8 नवंबर (रविवार) को दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक शेयर बाजार में मुख्य कारोबार होगा। एक्सचेंज के सर्कुलर के मुताबिक, दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक ब्लॉक डील विंडो और 2:05 बजे से प्री-ओपन सेशन चलेगा। वहीं आईपीओ और नए लिस्टेड शेयरों के लिए ऑर्डर एंट्री दोपहर 2:05 से 2:50 बजे तक खुली रहेगी। निवेशकों के लिए मायने: दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग में सांकेतिक खरीदारी करना भारतीय निवेशकों की पुरानी परंपरा है, जिसे नए संवत वर्ष में समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।