डीपवॉटर गैस की सीलिंग बढ़कर $9.89 हुई, APM कैप $7 पर बरकरार
केंद्र सरकार ने मुश्किल और डीपवॉटर क्षेत्रों से निकलने वाली नेचुरल गैस की अधिकतम कीमत $8.90 से बढ़ाकर $9.89 प्रति MMBtu कर दी है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के अनुसार ये दरें 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। इस बढ़ोतरी से Reliance Industries और BP के KG-D6 जैसे गहरे समुद्री प्रोजेक्ट्स को सीधी राहत मिलेगी। वहीं, ONGC और Oil India की पुरानी फील्ड्स के लिए APM गैस की सीलिंग $7 प्रति MMBtu पर स्थिर रखी गई है।