Nifty 50: धीमी शुरुआत के संकेत, 23,700 पर मजबूत सपोर्ट
अमेरिकी बाज़ारों में गिरावट और GIFT Nifty के कमजोर रुख से सोमवार को Nifty 50 की शुरुआत लाल निशान में हो सकती है। SBI Securities के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,750–23,700 का दायरा मजबूत सपोर्ट की तरह काम करेगा। यदि Nifty 23,700 के नीचे फिसलता है, तो गिरावट 23,600–23,570 के स्तर तक बढ़ सकती है। वहीं, ऊपर की तरफ 24,050–24,080 पहला बड़ा रोड़ा है, जिसके पार निकलने पर बाज़ार 24,200 तक की रिकवरी दिखा सकता है।