Nityas Gems: शेयर 9% प्रीमियम पर लिस्ट, BSE पर ₹82 पर एंट्री
लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी बनाने वाली Nityas Gems and Jewellery के शेयर गुरुवार को BSE पर ₹82 पर लिस्ट हुए, जो ₹75 के IPO प्राइस से 9.33% ज्यादा है। NSE पर शेयर ₹80 पर खुला, यानी 6.67% प्रीमियम। लिस्टिंग ग्रे मार्केट के करीब 1% GMP के अनुमान से बेहतर रही। ₹108.35 करोड़ का यह IPO 2.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसमें रिटेल हिस्सा 4.04 गुना भरा था।