Skip to main content
NIFTY 50 — SENSEX — BANK NIFTY — FINNIFTY — MIDCAP — RELIANCE — TCS — INFY — HDFCBANK — ICICIBANK — SBIN — GOLD — SILVER — USDINR —
Oil India: KG बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस, 2 लाख SCUMD तक पहुंची फ्लो रेट

Oil India: KG बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस, 2 लाख SCUMD तक पहुंची फ्लो रेट

सरकारी तेल कंपनी Oil India को कृष्णा-गोदावरी (KG) बेसिन के उथले समुद्री क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला है। गोदावरी-1 कुएं में 2,024 से 2,027 मीटर की गहराई पर परीक्षण के दौरान प्रति दिन 1 लाख से 2 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCUMD) तक प्राकृतिक गैस का प्रवाह दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रति दिन लगभग 170 बैरल कंडेनसेट भी मिला है। मत्स्यपुरी फॉर्मेशन में पहली बार यह खोज हुई है और कंपनी अब अगले ऊपरी ज़ोन का परीक्षण करने की तैयारी कर रही है। नए ब्लॉक से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने पर कंपनी के रेवेन्यू और कुल उत्पादन क्षमता को मजबूती मिलने के सकारात्मक संकेत हैं।

read more Business Standard

Business Standard
LATEST