Onward Technologies: Q2 मुनाफा 42% बढ़ा, शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट
Onward Technologies के शेयरों में 20% का अपर सर्किट लगा, क्योंकि कंपनी ने दूसरी तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 41.8% बढ़कर ₹16.8 करोड़ रहा, जो पिछले साल समान अवधि में ₹11.9 करोड़ था। इस दौरान कुल रेवेन्यू 22.2% की बढ़त के साथ ₹171.2 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग मुनाफा यानी EBITDA 34% बढ़कर ₹26.6 करोड़ दर्ज हुआ, जिससे मार्जिन 130 बेसिस पॉइंट्स सुधरकर 15.6% हो गया। कंपनी ने FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 15–18% कर दिया है। मजबूत वित्तीय नतीजों और बेहतर आउटलुक से शेयर में तेजी का रुख बना रह सकता है।