बल्क FD के नियमों में बदलाव, रोज सुबह जारी होगी रेट लिस्ट: RBI
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर नए नियम जारी किए हैं, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। नए नियमों के तहत बैंकों को हर कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे तक (10:10 बजे तक की छूट के साथ) अपनी वेबसाइट पर बल्क FD की ब्याज दरें अनिवार्य रूप से जारी करनी होंगी। इसके अलावा, एक ही दिन जमा की गई समान राशि की बल्क FD पर बैंक की सभी शाखाओं में एक समान ब्याज दर मिलेगी। हालांकि, लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (LCR) के आधार पर दरों में अंतर की छूट रहेगी। कमर्शियल बैंकों में ₹3 करोड़ या उससे अधिक की एफडी बल्क डिपॉजिट में आती है।