Runwal Enterprises: ₹305 के इश्यू प्राइस पर फ्लैट लिस्टिंग, BSE पर मिला 0.33% प्रीमियम
मुंबई की रियल एस्टेट डेवलपर Runwal Enterprises के शेयरों की सोमवार को फ्लैट लिस्टिंग हुई। NSE पर शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹305 पर ही लिस्ट हुआ, जबकि BSE पर यह 0.33% प्रीमियम के साथ ₹306 पर खुला। ₹499.83 करोड़ के इस IPO को कुल 2.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹4,522 करोड़ रहा।