Rupee: RBI के सख्त एक्शन से 97 पैसे मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 95.76 पर खुला
RBI द्वारा सट्टेबाजी रोकने और फॉरेक्स बाज़ार पर दबाव कम करने के नए कदमों के बाद सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 97 पैसे मजबूत होकर 95.76 पर खुला। शुक्रवार को यह 96.73 पर बंद हुआ था। RBI ने फॉरेक्स डेरिवेटिव पर 20% कैश मार्जिन नियम लागू किया है और तीन सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) के लिए विशेष डॉलर विंडो खोली है, जिससे आम बाज़ार में डॉलर की मांग कम हो सके। Barclays के अनुसार, केंद्रीय बैंक ने अब सीधे डॉलर मांग पर लगाम लगानी शुरू कर दी है। रुपये में यह मजबूती करेंसी बाज़ार में स्थिरता का सकारात्मक संकेत मानी जा सकती है।