Sai Life Sciences: Q2 मुनाफा 17% बढ़कर ₹98 करोड़
Sai Life Sciences का सितंबर तिमाही में मुनाफा 17% बढ़कर ₹98 करोड़ रहा। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹659 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹537 करोड़ था। कंपनी ने इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में क्षमता विस्तार के लिए ₹621 करोड़ का निवेश किया है।