Saregama: सितंबर तिमाही में मुनाफा 46% बढ़कर ₹64 करोड़
Saregama India का सितंबर तिमाही में मुनाफा 46.4% बढ़कर ₹64.17 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹43.83 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इस दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 36.63% बढ़कर ₹314.30 करोड़ हो गया। म्यूजिक बिजनेस और लाइव इवेंट्स के कारोबार में बढ़त से कंपनी के नतीजों को मजबूती मिली।