SEBI: एक हफ्ते में जारी करेगा क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के नियम
SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा कि क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के नियम करीब एक हफ्ते में आ जाएंगे। इसका मकसद एक्सपायरी के दिन डेरिवेटिव्स के सेटलमेंट प्राइस से जुड़ी चिंताएं दूर करना है। प्रस्ताव पर 20,000 से ज्यादा सुझाव मिले थे। SEBI जल्द ही बाजार में AI के इस्तेमाल पर गाइडलाइंस भी लाएगा, और नवंबर के अंत तक बायबैक, टेंडर ऑफर और OFS को इंटरऑपरेबिलिटी फ्रेमवर्क में लाने का लक्ष्य है।