Skip to main content
NIFTY 50 — SENSEX — BANK NIFTY — FINNIFTY — MIDCAP — RELIANCE — TCS — INFY — HDFCBANK — ICICIBANK — SBIN — GOLD — SILVER — USDINR —
छोटे शहरों में बॉन्ड बिक्री बढ़ाने को FICPs फ्रेमवर्क का प्रस्ताव: SEBI

छोटे शहरों में बॉन्ड बिक्री बढ़ाने को FICPs फ्रेमवर्क का प्रस्ताव: SEBI

SEBI ने छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बॉन्ड की पहुंच बढ़ाने के लिए फिक्स्ड इनकम चैनल पार्टनर (FICPs) फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत 12वीं पास व NISM सर्टिफाइड व्यक्ति और AMFI-रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म्स (OBPP) के जरिए कॉर्पोरेट बॉन्ड बांट सकेंगे। FICPs ग्राहकों का ऑनबोर्डिंग, केवाईसी और डॉक्युमेंटेशन संभालेंगे, लेकिन फंड या सिक्योरिटीज का सीधा लेनदेन नहीं करेंगे। इनके लिए फीस या ब्रोकरेज को 2.5% पर कैप करने का सुझाव है। SEBI के मुताबिक देश का कॉर्पोरेट बॉन्ड बाज़ार FY15 के ₹17.5 लाख करोड़ से बढ़कर ₹60 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है।

read more Rediff Money

Rediff Money
LATEST