Shah Investor's Home IPO: 28 सितंबर को खुलेगा ₹90.17 करोड़ का इश्यू, जानिए GMP और डिटेल्स
अहमदाबाद की स्टॉकब्रोकिंग कंपनी Shah Investor's Home Ltd का ₹90.17 करोड़ का मेनबोर्ड आईपीओ 28 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। निवेशक इसमें 30 सितंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹159 से ₹167 प्रति शेयर तय किया है, जिसमें 85 शेयरों का एक लॉट है। अपर प्राइस बैंड पर निवेशकों को न्यूनतम ₹14,195 का निवेश करना होगा। InvestorGain के मुताबिक, ग्रे मार्केट में इसका अनऑफिशियल जीएमपी ₹9 चल रहा है। ₹167 के कट-ऑफ प्राइस के हिसाब से शेयर ₹176 पर लिस्ट हो सकता है, जो करीब 5.39% लिस्टिंग गेन का संकेत है। हालांकि, पिछले दिनों ₹12 के स्तर से जीएमपी में थोड़ी नरमी आई है। शेयरों का अलॉटमेंट 1 अक्टूबर और लिस्टिंग 6 अक्टूबर को BSE व NSE पर होगी।