Shakti Pumps को MSEDCL से मिला ₹112.18 करोड़ का सोलर पंप ऑर्डर
सोलर पंप बनाने वाली कंपनी Shakti Pumps को Maharashtra State Electricity Distribution Company (MSEDCL) से 4,755 ऑफ-ग्रिड सोलर वॉटर पंपिंग सिस्टम की सप्लाई के लिए लेटर ऑफ एम्पैनलमेंट मिला है। GST समेत ऑर्डर की कीमत ₹112.18 करोड़ है, जबकि GST के बिना ये ₹103.01 करोड़ है। ये पंप महाराष्ट्र की Magel Tyala Saur Krushi Pump Yojana के तहत लगेंगे। कंपनी को ये काम वर्क ऑर्डर मिलने के 60 दिनों में पूरा करना है।