Share Market: 4 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, निफ्टी 22,700 के पार बंद
चार दिन की लगातार गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी लौटी। सेंसेक्स 483 अंक (0.66%) की मजबूती के साथ 73,606.75 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 153 अंक (0.68%) चढ़कर 22,753.20 पर पहुंच गया। फार्मा, मेटल और ऑयल & गैस सेक्टर के शेयरों में लिवाली से बाजार को सहारा मिला। ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी दिखी, जहां निफ्टी मिडकैप 1.2% और स्मॉलकैप 1.4% चढ़े। डॉ रेड्डीज लैब्स और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप गेनर्स में शामिल रहे। आखिरी घंटे की इस लिवाली को आगे के लिए पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत माना जा सकता है।