Shriram Finance: FD दरें 0.40% तक बढ़ाईं, अब अधिकतम 7.85% ब्याज
RBI की रेपो रेट बढ़ोतरी के बाद Shriram Finance ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज 0.40% तक बढ़ा दिया है। नई दरें 11 अक्टूबर से लागू होंगी। 12 महीने की FD पर 7%, 15 महीने (डिजिटल) और 24-35 महीने की FD पर 7.5% और 36-60 महीने की FD पर 7.85% ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन को 0.50% और महिलाओं को 0.05% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। न्यूनतम निवेश ₹5,000 है।