Shriram Finance: Q2 में मुनाफा 59% बढ़कर ₹3,677 करोड़ हुआ, ₹6.50 डिविडेंड का ऐलान
Shriram Finance का दूसरी तिमाही में स्टैंड अलोन नेट मुनाफा 59.4% बढ़कर ₹3,677 करोड़ रहा, जो पिछले साल समान अवधि में ₹2,307 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (NII) भी 39.6% बढ़कर ₹8,415 करोड़ हो गई। मुनाफा और NII दोनों ही बाजार अनुमानों से बेहतर रहे हैं। नतीजों के साथ बोर्ड ने ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹6.50 प्रति शेयर (325%) के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 अक्टूबर तय की गई है, जबकि भुगतान 20 नवंबर तक होगा। अनुमान से बेहतर वित्तीय नतीजों से शेयर में सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है।