SRIT India: 28 सितंबर को खुलेगा ₹218.40 करोड़ का IPO, GMP 24.6% प्रीमियम पर पहुंचा
आईटी सॉल्यूशंस कंपनी SRIT India का ₹218.40 करोड़ का मेनबोर्ड आईपीओ 28 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹123 से ₹130 प्रति शेयर तय किया है, जिसमें लॉट साइज 115 शेयरों का है। यह पूरा इश्यू 1.68 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। IPOWatch के मुताबिक, ग्रे मार्केट में इसका अनऑफिशियल प्रीमियम बढ़कर ₹32 हो गया है, जो ₹130 के अपर प्राइस बैंड पर करीब 24.62% के लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। शेयर 6 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।