Tata Motors: Iveco Group के अधिग्रहण के लिए 3.82 अरब यूरो का ऑल-कैश टेंडर ऑफर किया लॉन्च
Tata Motors ने इटैलियन कमर्शियल व्हीकल निर्माता Iveco Group के पूर्ण अधिग्रहण के लिए 14.10 यूरो प्रति शेयर की दर से 3.82 अरब यूरो का ऑल-कैश टेंडर ऑफर लॉन्च किया है। PTI के अनुसार, यह ऑफर TML CV Holdings B.V. के जरिए पेश किया गया है और टेंडर अवधि 7 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। Iveco Group के बोर्ड और उसके सबसे बड़े शेयरधारक Exor N.V. ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। इस अधिग्रहण से बनने वाली संयुक्त इकाई की वार्षिक बिक्री 5,90,000 यूनिट्स से अधिक होने की उम्मीद है।