Tata Motors: Sierra.ev में मिलेगी इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी, Tata Communications से मिलाया हाथ
Tata Motors Passenger Vehicles और Tata Communications ने आने वाली इलेक्ट्रिक कार Sierra.ev में इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी देने के लिए हाथ मिलाया है। इसके तहत Tata Communications के MOVE प्लैटफॉर्म को कार के SDV प्लैटफॉर्म N.IO के साथ जोड़ा जाएगा। इससे Sierra.ev में तेज़ ओवर-दी-एयर (OTA) अपडेट्स, रियल-टाइम व्हीकल डायग्नोस्टिक्स और सीमलेस कंटेंट स्ट्रीमिंग जैसी डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी।