Tata Technologies: पूर्व CEO ने बेचे ₹165 करोड़ के शेयर
Tata Technologies के पूर्व CEO और प्रबंध निदेशक पैट्रिक रेमंड ने BSE पर ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के ₹164.85 करोड़ मूल्य के 21 लाख शेयर बेचे हैं। यह सौदा औसतन ₹785 प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जिससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.13% से घटकर 0.62% रह गई। इन शेयरों को ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, 360 वन एसेट मैनेजमेंट और कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट ने खरीदा है। शुक्रवार को टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर 0.59% टूटकर ₹799.85 पर बंद हुआ।