TCS: Best Buy के भारत GCC का ₹1 लाख में अधिग्रहण, बनाएगी AI हब
Tata Consultancy Services (TCS) ने अमेरिकी रीटेल दिग्गज Best Buy के भारत स्थित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के अधिग्रहण का ऐलान किया है। TCS ₹1 लाख के नकद भुगतान में BBY Services India LLP में 100% पार्टनरशिप इंटरेस्ट खरीदेगी। मल्टी-ईयर समझौते के तहत इसे AI-नेटिव कैपेबिलिटी सेंटर (AICC) में बदला जाएगा। बेंगलुरु स्थित इस इकाई से इंजीनियरिंग, डेटा और AI क्षेत्र के लगभग 450 प्रोफेशनल्स TCS से जुड़ेंगे। इसका टर्नओवर FY25 में ₹48.12 करोड़ और FY26 में ₹294.53 करोड़ दर्ज हुआ था। शर्तें पूरी होने पर सौदा साइनिंग से 3 से 4 हफ्तों में पूरा होने की उम्मीद है। TCS का शेयर गुरुवार, 1 अक्टूबर को NSE पर ₹2,075 पर बंद हुआ था।