Trent: Zudio के देश में हुए 1,000 से ज्यादा स्टोर, 300 शहरों तक पहुंचा नेटवर्क
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Ltd के वैल्यू फैशन ब्रांड Zudio ने भारत में 1,000 स्टोर का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, 2016 में लॉन्च हुआ Zudio अब देश के 300 से ज्यादा शहरों में फैल चुका है और 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे चुका है। Zudio के अलावा Trent फैशन स्टोर Westside और ग्रॉसरी बिजनेस Star भी चलाती है। जून 2026 तक कंपनी के वेस्टसाइड पोर्टफोलियो में 301 स्टोर शामिल थे, जबकि FY26 में Trent का कुल राजस्व ₹19,701.41 करोड़ रहा।