UCO Bank: Q2 में मुनाफा 27% बढ़कर ₹786 करोड़ हुआ, NPA घटा
सरकारी UCO Bank का सितंबर तिमाही (Q2) में शुद्ध मुनाफा 26.77% बढ़कर ₹786 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹620 करोड़ था। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 13.96% की बढ़ोतरी के साथ ₹2,886 करोड़ दर्ज की गई। इस दौरान बैंक का कुल कर्ज यानी ग्रॉस एडवांसेज 24.70% बढ़कर ₹2,87,690 करोड़ और कुल जमा 14.36% बढ़कर ₹3,49,590 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार आया, जहां ग्रॉस NPA घटकर 1.96% और नेट NPA 0.18% रह गया। इसके अलावा रिटेल, कृषि और MSME सेगमेंट को दिए गए कर्ज में 26.92% की तेजी आई। मजबूत क्रेडिट ग्रोथ और NPA में गिरावट को बैंक की बैलेंस शीट के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।