UGRO Capital: FMO से NCDs के जरिए ₹380 करोड़ जुटाए, MSME फंडिंग में होगा इस्तेमाल
UGRO Capital ने डच डेवलपमेंट बैंक FMO से NCDs जारी करके ₹380 करोड़ जुटाए हैं। इसके तहत कंपनी ने 5 साल की अवधि वाले 38,000 सीनियर सिक्योर्ड लिस्टेड डिबेंचर जारी किए हैं। इस फंड का इस्तेमाल महिला, युवा और ग्रामीण MSME कारोबारों के साथ-साथ ग्रीन प्रोजेक्ट्स को कर्ज देने के लिए किया जाएगा। बीते तीन सालों में FMO का UGRO Capital में यह तीसरा निवेश है। इससे पहले FMO ने दिसंबर 2023 में ₹250 करोड़ और फरवरी 2025 में ₹260 करोड़ दिए थे।