V2 Retail: Q2 में रेवेन्यू 28.4% बढ़कर ₹905 करोड़ पहुंचा, SSSG 0.5% रहा
रिटेल कंपनी V2 Retail का स्टैंडअलोन रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में साल-दर-साल 28.4% बढ़कर ₹905 करोड़ पर पहुंच गया। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस दौरान कंपनी का सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) 0.5% रहा। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 49 नए स्टोर खोले और 3 स्टोर बंद किए। इससे पहले Q1 FY27 में रेवेन्यू 58% बढ़कर ₹997 करोड़ रहा था। V2 Retail का शेयर गुरुवार, 1 अक्टूबर को NSE पर 3.5% टूटकर ₹201.39 पर बंद हुआ था।