Welspun Corp: अमेरिका से मिला ₹5,500 करोड़ का ऑर्डर, ऑर्डर बुक ऑल-टाइम हाई पर
Welspun Corp की अमरीकी सब्सिडियरी Welspun Tubular LLC को अमरीका के परमियन बेसिन में नेचुरल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए ₹5,500 करोड़ ($580.3 मिलियन) का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह पाइपलाइन एक प्रमुख हाइपरस्केलर के डेटा सेंटर कॉम्प्लेक्स को गैस की आपूर्ति करेगी, जिसकी डिलीवरी FY29 में की जाएगी। इस नए ऑर्डर के साथ ही Welspun Corp की कुल ग्लोबल ऑर्डर बुक ₹50,000 करोड़ ($5.25 अरब) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। डेटा सेंटर सेक्टर से बढ़ती मांग और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन से कंपनी के लंबी अवधि के कारोबार को सहारा मिलने के संकेत हैं, जिसका शेयर पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।