Wipro: Q2 में मुनाफा 4.5% गिरकर ₹3,201 करोड़ रहा, Q3 गाइडेंस भी सुस्त
IT दिग्गज Wipro का सितंबर तिमाही (Q2) में समेकित शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 4.5% गिरकर ₹3,201 करोड़ रहा। हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1.1% बढ़कर ₹24,752.7 करोड़ पर पहुंच गया। IT सर्विसेज का ऑपरेटिंग मार्जिन 50 बेसिस पॉइंट्स सुधरकर 16.5% हो गया, लेकिन नए सौदों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी की कुल कॉन्ट्रैक्ट बुकिंग 22.9% घटकर $2.595 अरब और लार्ज डील बुकिंग 58.6% गिरकर $674 मिलियन रह गई। Wipro ने तीसरी तिमाही (Q3) के लिए IT सर्विसेज रेवेन्यू में -1.5% से +0.5% का कमजोर ग्रोथ गाइडेंस दिया है। इस दौरान कुल कर्मचारियों की संख्या घटकर 2,36,328 पर आ गई। नए सौदों में सुस्ती और कमजोर गाइडेंस के चलते शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है।