Zydus Wellness Q2: ₹5.1 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू 73% बढ़ा
Zydus Wellness को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ₹5.1 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को ₹52.8 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी का राजस्व 73.2% बढ़कर ₹1,127 करोड़ पर पहुंच गया, जो पहले ₹651 करोड़ था। EBITDA भी ₹23 करोड़ से बढ़कर ₹85.4 करोड़ रहा और मार्जिन 3.5% से बढ़कर 7.6% हो गया।