2047 तक $55 Trillion Indian Economy: IMF
IMF Executive Director Krishnamurthy V Subramanian का मानना है कि लगातार 8% growth मिलने पर भारत 2047 तक USD 55 trillion economy बन सकता है। अपनी किताब India @100 के लॉन्च पर बोलते हुए Subramanian ने कहा कि लक्ष्य महत्वाकांक्षी लग सकता है, लेकिन compounding की ताकत से यह हासिल हो सकता है। उन्होंने भारत की संभावना की तुलना Japan की तेज बढ़ोतरी से की, जो 1970 में USD 215 billion से 1995 में USD 5.1 trillion पहुंच गया। Subramanian ने जोर दिया कि infrastructure और human capital investment के लिए government borrowings का प्रभावी इस्तेमाल इस vision के लिए जरूरी है।