Adani Defence: AK-203 राइफलों के लिए IRRPL के साथ 5 साल का करार, करेगी एम्मुनेशन सप्लाई
Adani Defence & Aerospace ने Indo-Russian Rifles Pvt Ltd (IRRPL) के साथ 5 साल का बड़ा करार किया है। इस समझौते के तहत कंपनी भारत में बनने वाली AK-203 असॉल्ट राइफलों के लिए स्वदेशी रूप से निर्मित 7.62x39 मिमी एम्मुनेशन (गोला-बारूद) की सप्लाई करेगी। अडानी डिफेंस कानपुर स्थित अपनी फैसिलिटी में इस छोटे कैलिबर एम्मुनेशन का निर्माण करती है। IRRPL उत्तर प्रदेश के अमेठी (कोरवा) में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 6,01,427 AK-203 राइफलों का उत्पादन कर रही है। इस समझौते से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को और मजबूती मिलेगी।