Adani Power: Q2 में मुनाफा 134% बढ़कर ₹6,919 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 45% की बढ़त
Adani Power का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध मुनाफा 134% बढ़कर ₹6,919 करोड़ पर पहुंच गया। बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में यह ₹2,953 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 45% की बढ़त के साथ ₹19,439 करोड़ रहा। मजबूत बिजली मांग के दम पर पावर सेल वॉल्यूम 11.5% बढ़कर 26.4 अरब यूनिट दर्ज हुआ। इसके अलावा, कंपनी ने उत्तराखंड में 1,320 मेगावाट पीपीए और भूटान में 770 मेगावाट जलविद्युत परियोजना के लिए करार भी किया है। मजबूत नतीजों और विस्तार योजनाओं से कंपनी के कारोबार को मजबूती मिल सकती है।