Aditya Birla Real Estate: Q2 में दर्ज किया ₹919 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू में तेजी के साथ ₹861 करोड़ हुआ
Aditya Birla Real Estate ने दूसरी तिमाही में ₹919 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी दौरान ₹18 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी की कुल आय ₹113 करोड़ से बढ़कर ₹861 करोड़ पर पहुंच गई, जिसे बेंगलुरु के Birla Tisya प्रोजेक्ट से रेवेन्यू मिलने से बड़ी मजबूती मिली। इस दौरान प्रोजेक्ट कलेक्शंस 47% बढ़कर ₹752 करोड़ रहे। साथ ही कंपनी ने पुणे के हिंजेवाड़ी में ₹1,650 करोड़ की संभावित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू वाले प्रोजेक्ट के लिए करार किया है। प्रोजेक्ट्स के समय पर डिलीवरी और मजबूत कलेक्शंस को कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।