Bharti Airtel: Airtel Money की लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग, 5 साल की सबसे बड़ी लिस्टिंग
Airtel Africa की फिनटेक यूनिट Airtel Money लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो गई। £1.96 प्रति शेयर पर ऑफर फॉर सेल से करीब £529 मिलियन जुटाए गए और कंपनी की वैल्यू करीब £5.3 अरब आंकी गई। इश्यू कई गुना सब्सक्राइब हुआ। पहले दिन शेयर £2 तक गया, फिर £1.94 पर फिसला। पूरी ट्रेडिंग 14 अक्टूबर से शुरू होगी। Airtel Africa, भारती एयरटेल की सब्सिडियरी है।