AWL Agri Business Q2 अपडेट: रेवेन्यू 24% बढ़ा, फूड-FMCG पहली बार ₹2,000 करोड़ पार
Fortune ब्रांड वाली AWL Agri Business (पहले Adani Wilmar) का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना 24% और वॉल्यूम 12% बढ़ा। फूड और FMCG कारोबार का रेवेन्यू 33% बढ़कर पहली बार किसी तिमाही में ₹2,000 करोड़ के पार गया। खाने के तेल की बिक्री वॉल्यूम में 3% बढ़ी, जिसमें सरसों और राइस ब्रान ऑयल आगे रहे। कंपनी को उम्मीद है कि 23 सितंबर को खाने के तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती से मांग को सपोर्ट मिलेगा।