Bajaj Housing Finance: Q2 में AUM 25% बढ़कर ₹1.58 लाख करोड़ हुआ, लोन वितरण ₹19,930 करोड़ पर
Bajaj Housing Finance ने दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का बिजनेस अपडेट जारी किया। इस दौरान कंपनी का AUM सालाना आधार पर 25% बढ़कर ₹1.58 लाख करोड़ पर पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹1.27 लाख करोड़ था। कुल लोन वितरण 25.2% की बढ़त के साथ ₹19,930 करोड़ रहा, जो बीते साल ₹15,914 करोड़ था। वहीं लोन एसेट्स ₹1.13 लाख करोड़ से बढ़कर ₹1.40 लाख करोड़ हो गए। शेयर गुरुवार, 1 अक्टूबर को NSE पर ₹82.91 पर बंद हुआ था, जो 52 हफ्ते के हाई ₹113.45 से करीब 27% नीचे है।