CarTrade Tech: Temasek ने ₹470 करोड़ में 3.74% हिस्सेदारी बेची
सिंगापुर की Temasek ने ओपन मार्केट सौदे में CarTrade Tech की 3.74% हिस्सेदारी ₹470.10 करोड़ में बेची है। इसकी MacRitchie Investments ने ₹2,583 भाव पर 18.20 लाख शेयर बेचे, जिससे हिस्सेदारी घटकर 3.08% रह गई। दूसरी तरफ Capital Group और Norway Pension Fund ने ₹445 करोड़ में 3.54% हिस्सेदारी खरीदी। BSE पर CarTrade Tech का शेयर 3.72% की बढ़त के साथ ₹2,699.30 पर बंद हुआ।