MobiKwik: RBI से NBFC लाइसेंस मिला, ₹5,000 करोड़ लोन का लक्ष्य
One MobiKwik Systems को भारतीय रिजर्व बैंक से NBFC का लाइसेंस मिल गया है। यह मंजूरी उसकी सब्सिडियरी मोबिक्विक फाइनेंशियल सर्विसेज को मिली है। कंपनी अगले 3 से 4 सालों में ₹5,000 करोड़ का लोन बांटने का लक्ष्य रख रही है। अब मोबिक्विक केवल लेंडिंग सर्विस प्रोवाइडर रहने के बजाय खुद सीधे लोन दे सकेगी। कंपनी अगले 3 से 6 महीनों में को-लेंडिंग मॉडल से कामकाज शुरू करेगी।