Coromandel International: Q2 मुनाफा 34% घटा, ₹523 करोड़ रहा
कोरोमंडल इंटरनेशनल का सितंबर तिमाही में मुनाफा 34% घटकर ₹523 करोड़ रह गया। कच्चे माल की कीमतें बढ़ने और सब्सिडी में कमी से कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ा। हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय 6% बढ़कर ₹10,348 करोड़ रही। वहीं क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस का रेवेन्यू 22% बढ़ा। कंपनी का फॉस्फेटिक खाद मार्केट शेयर बढ़कर 19% हो गया है और 100 नए रिटेल स्टोर भी खोले।