Gland Pharma: Q2 मुनाफा 58% बढ़कर ₹291 करोड़
दवा बनाने वाली कंपनी Gland Pharma का मुनाफा दूसरी तिमाही में 58.2% बढ़कर ₹291 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई 23.3% बढ़कर ₹1,834 करोड़ पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी दौरान ₹1,487 करोड़ थी। इस तिमाही कंपनी के CDMO कारोबार में 31% की तेजी देखने को मिली। वहीं रिसर्च और डेवलपमेंट पर ₹107.7 करोड़ खर्च हुए, जो कुल रेवेन्यू का 6% हिस्सा है।