Skip to main content
NIFTY 50 — SENSEX — BANK NIFTY — FINNIFTY — MIDCAP — RELIANCE — TCS — INFY — HDFCBANK — ICICIBANK — SBIN — GOLD — SILVER — USDINR —
Central Bank of India: Q2 में मुनाफा 21% बढ़कर ₹1,469 करोड़ रहा, NII में 26.3% का उछाल

Central Bank of India: Q2 में मुनाफा 21% बढ़कर ₹1,469 करोड़ रहा, NII में 26.3% का उछाल

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21% बढ़कर ₹1,469 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1,213 करोड़ था। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) भी 26.3% की बढ़त के साथ ₹4,145 करोड़ दर्ज की गई। तिमाही आधार पर बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। बैंक का ग्रॉस NPA पिछली तिमाही के 2.60% से घटकर 2.39% पर आ गया। वहीं नेट NPA भी 0.49% से गिरकर 0.31% रहा। हालांकि, इस दौरान बैंक का प्रोविजनिंग खर्च बढ़कर ₹562.7 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹314.1 करोड़ था। ब्याज आय में मजबूती और सुधरती एसेट क्वालिटी को देखते हुए इसे बैंक के कारोबार और शेयर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।

read more Business Upturn

Business Upturn
LATEST